Labels

Monday, April 7, 2014

कैसे बनाएं अपना दिन productive?

Hi Friends,

         अपनी productivity बढाने  के  लिए  मैंने  आपके  साथ  दो  simple tools share किये  थे : To Do List and Time Management Matrix. यदि  आपने  इसका  use  किया  होगा  तो  आपको  ज़रूर  फायदा  हुआ   होगा . और अगर आप उसकी आदत ना भी डाल पाएं हों तो कोई बात नहीं क्योंकि आज  आपके साथ मैं जो productivity technique share कर रहा हूँ वो इतनी simple है कि आप बिना किसी extra effort के इसका use कर सकते हैं.

इस  technique का नाम है MIT :  Most Important Task  यानि सबसे ज़रूरी काम

इसके  बारे  में   मैंने  Zen Habits में  पढ़ा  था .

 तो आइये जानते हैं कि हम कैसे MIT का use करके अपना day productive बना सकते हैं:

 इस तरीके में आपको सबसे पहले खुद  से  एक  प्रश्न करना  है  :

 “ मेरा  आज  का  सबसे  ज़रूरी  काम  क्या  है ?”

और आप जैसे ही इस question का answer जान  लें  तो  आपको  इसी  को  अपना आज का लक्ष्य बना  लेना  है .  अब  आपको निश्चय करना  है कि कुछ  भी  हो  जाए  आप  आज ये  काम  केरेंगे  ही  करेंगे , ये  आपका  खुद   से  किया गया  commitment है .

Friends, शायद आपने भी experience किया होगा कि  जब  हमारे  सामने  बहुत  सारे  काम  होते  हैं  तो  कई  बार  ऐसा  होता  है  कि  हम   कुछ  काम  तो  निपटा  लेते  हैं  पर  कोई  ऐसा  काम  जो  और  सबसे  अधिक  ज़रूरी  था  वो  रह  जाता  है . पर  जब  आप किसी दिन का  MIT decide कर  लेते  हैं  तो   आपका  focus उस  एक  most important task पर  हो  जाता है  , और  आप  अन्य less important tasks को  side में  रख  पाते हैं.

अपने  MIT को   जितना  जल्दी  हो  सके  उतना  जल्दी  निपटाने  की   कोशिश  कीजिये , सबसे  अच्छा  तो  होगा  की  आप  अगले  दिन  के  MIT के  बारे  में  रात  में  ही  सोच  लें  और  अगले  दिन  उठने  के  बाद  जितना  जल्दी  हो  सके  इस  काम  को  ख़त्म  करने  की  कोशिश  करें  . काम  complete होने  पर  आप  बहुत  relax हो  जायेंगे आपको लगेगा की आपने  वो  achieve कर  लिया  है जिसे पूरा करने का आपने निश्चय किया था. और अब  आप  बचे  हुए  कामों  को  prioritize कर  के  निपटा  सकते  हैं .

ये  ज़रूरी  नहीं  की  MIT कोई  बहुत  hi-fi काम  हो , ये  छोटा  से  छोटा  और   बड़ा  से  बड़ा  काम  हो  सकता  है , बस  ख़ास  बात  ये  है  की  उस  particular day पर  यही  आपका  सबसे  ज़रूरी  काम  होगा .जैसे कि किसी  के  लिए  कोई  college assignment complete करना  MIT हो  सकता  है  तो  किसी  के  लिए  शादी  का  card बांटना  MIT हो  सकता  है , तो  किसी  और  के  लिए  sales presentation बनाना  MIT हो  सकता  है!!

अगर मैं अपने आज के MIT की बात  करूँ तो हो सकता है ये आपको बहुत ही साधारण काम लगे पर सच बताऊँ तो इसे कर के मैं बहुत ही relaxed और अच्छा  feel कर रहा हूँ. :)  दरअसल मैं  पिछले  कई  दिनों  से  अपने  scooty का  engine oil change कराने  की  सोच  रहा  था ….पर  किसी  ना  किसी  वजह  से  ये  काम  रह  जाता  था …पर  मैंने  इसे  आज  अपना  MIT बनाया …और  office जाते  वक़्त ही  इसे  complete किया . अगर  मैं  इसे  MIT नहीं  बनाता  तो  और  दिनों  की  तरह  आज  भी  मैं  यही  सोचता  कि  चलो …ऑफिस से लौटते  वक़्त या  कल  ये  काम  करा  लेंगे …और  फिर  वो  काम  रह  जाता .

Actually जब  आप  किसी  काम  को  MIT बनाते  हैं  तो  आपके  पास  उस  काम   को  करने  के  लिए अलग  से  एक  energy और  motivation मिल  जाता  है  और   task complete हो  जाता  है .

जब  आप  कई  दिनों  तक  लगातार  अपने  MIT complete कर  लेंगे  तो  आपको  इसकी  आदत  पड़ जाएगी , और  फिर  आप  MIT को  थोडा  modify करके  MITs ( Most Important Tasks) कर  सकते  हैं , यानी  अब  आपको खुद को stretch करना है और  किसी  particular day पर  एक  से  अधिक  काम  complete करने  हैं .

To begin with आप  अपने  लिए  कोई  दो  काम  चुनिए , ये  भी  ध्यान  रखिये  की  आपकी  MITs की  list manageable हो  , यदि  आप  दस  कामों  को  MITs list में  डाल  देंगे  तो  शायद  ये  पूरी  exercise बेकार चली  जाये …मेरे  हिसाब  से  आप  maximum 3 कामों  को  ही  MITs में  रखिये .और   इन  तीन  tasks में  से  कम  से  कम  एक  task ऐसा  होना  चाहिए  जो  आपके LONG TERM GOALS को  fulfil करने  में  helpful हो . ऐसा  करने  से  आप  daily अपने  goal की  तरफ  बढ़ते   रहेंगे   और  at the end of the day satisfied feel करेंगे .

So, give it a try. All the best!

निवेदन :कृपया अपने comments के through बताएं की ये  Article आपको कैसा लगा .

No comments:

Post a Comment